वजन बढ़ाने के लिए कौन सा पाउडर सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:47

वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर-

प्रोटीन पाउडर ( Protein powder) प्रोटीन के पाउडर रूप होते हैं जो कि प्लांट बेस्ड प्रोटीन यानी सोयाबीन, मटर, चावल, आलू आदि से तैयार किया जाता है। इसके अलावा ये अंडे या दूध से भी बनता है। पाउडर में अन्य सामग्री शामिल हो सकती है जैसे कि अतिरिक्त चीनी, आर्टिफिशियल गाढ़ापन, विटामिन और खनिज। अगर वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर के फायदे (Health benefits of protein powder) की बात करें, तो

-प्रोटीन पाउडर हड्डी, मांसपेशियों और त्वचा के बिल्डिंग ब्लॉक्स को बढ़ावा देता है। ये शरीर में हेल्दी हार्मोन, एंजाइम और अन्य जरूरी चीजों को बनाने में मदद करता है।

-प्रोटीन पाउडर लेने से लोगों को लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद मिल सकती है। इससे आप बार-बार स्नैकिंग से बचने है, जो कि वेट गेन के प्रोसस में तेजी लाने में मदद करता है।

-मांसपेशियां बढ़ाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। अगर एक्सरसाइज और जिम के साथ आप इसका सेवन करें, तो ये तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है।

-प्रोटीन पाउडर क्षतिग्रस्त मांसपेशियों और टिशूद की मरम्मत में मदद कर सकता है, जिससे आपका शरीर समान रूप से वजन बढ़ा पाता है।

प्रोटीन पाउडर के प्रकार-

1. व्हे प्रोटीन (Whey Protein)

व्हे प्रोटीन (Whey protein) पानी में घुलनशील दूध प्रोटीन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह कंप्लीट प्रोटीन है यानी कि इसमें सभी अमीनो एसिड होते हैं जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। व्हे प्रोटीन को शरीर जल्दी और आसानी से अवशोषित करता है।

2. सोया प्रोटीन (Soy)

सोया प्रोटीन उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो कि दूध या दूध से बनने वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहते। ये लैक्टोज सेंसिटिविटी से पीड़ित लोगों के लिए वजन बढ़ाने का आसान उपाय है।

3. हेंप प्रोटीन (Hemp)

भांग के बीज से बनने वाले हेंप प्रोटीन में काफी ज्यादा मात्रा में फैटी एसिड भी होते हैं। ये शाकाहारी या डेयरी या सोया एलर्जी वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info